*योगी आदित्यनाथ होंगे यूपी के नए सीएम, कल लेंगे शपथ...*
*लखनऊ।*उत्तर प्रदेश में तमाम अटकलों के बाद विधायक दल ने अपना नेता चुन लिया है| गोरखपुर से पांच बार सांसद रह चुके योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री बनाया गया है| आदित्यनाथ पहली बार मुख्यमंत्री बनेंगे| लंबा राजनैतिक अनुभव और प्रदेश में अच्छी पकड़ के लिए योगी जाने जाते हैं| भारी बहुमत से जीतने के बाद यूपी में विकास के एजेंडे पर सरकार चलेगी| जिसकी सारी जिम्मेदारी योगी आदित्यनाथ को सौंपी गई है| 19 मार्च को योगी सीएम पद की शपथ लेंगे| शपथ समारोह में पीएम मोदी सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे|
योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से पांच बार सांसद रह चुके हैं| वह 1998 से सांसद हैं| योगी आदित्यनाथ 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में सांसद चुने गए| चुनाव में वो बीजेपी के स्टार प्रचारक थे| चुनाव के दौरान ही योगी को सीएम बनाने की मांग उठने लगी थी| लेकिन खुद योगी सीएम के सवाल पर कुछ कहने से बचते रहे हालांकि उनके चाहने वाले उन्हें सीएम के पद पर देखना चाहते थे इसके लिए यज्ञ हवन किये गए थे|
- उन्होंने श्रीनगर (गढ़वाल) की एचएन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी से 1992 में बीएससी की डिग्री ली थी।
- योगी गुरु गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैं।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे।

No comments:
Post a Comment