देवरिया - इलेक्ट्रॉनिक की दूकान में लगी भीषण आग मची अफरातफरी - Aaj ka hindustan

Aaj ka hindustan

देवरिया जिले की सभी खबरों से रहे अपडेट। हर खबर पर पैनी नजर

test banner
loading...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Tuesday, 31 January 2017

देवरिया - इलेक्ट्रॉनिक की दूकान में लगी भीषण आग मची अफरातफरी

न्यू कालोनी देवरिया  चौराहे पर एक इलेक्ट्रिक की दुकान में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। मौके पर चार दमकल पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग के चलते पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई है।
देवरिया के न्यू कालोनी चौराहे पर विपिन बिहारी मणि की मकान है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर नरेंद्र रुंगटा की श्री रमा इलेक्ट्रिक के नाम से बिजली के सामानों की थोक दुकान है। ऊपर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंश का आफिस है। बची दो मंजिल पर विपिन बिहारी के बेटे मनोज मणि, प्रशांत और सिद्धार्थ परिवार के साथ रहते हैं।  
मंगलवार के तड़के सुबह करीब दो बजे ग्राउंड फ्लोर से धुआं उठने पर इन लोगों की नींद टूटी तो भाग कर नीचे पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर चार फायर वाहन पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आग थमने का नाम नहीं ले रही है।
इलेक्ट्रिक की दुकान में रखी गई बैटरी व अन्य उपकरणों में विस्फोट होने से अफरातफरी मच गई है। आग ने विपिन बिहारी की पूरी मकान के साथ ही पड़ोसी कमल मणि की मकान को भी चपेट में ले लिया है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages